Saturday, August 29, 2020

शायर कि गलियो से...😍

 


शायर कि गलियों से......❤
यूही चले थे हम ...पागल कि तरह ..
गम मे खोए हुए...
वह दिखे हमे शायरी लिखते हुए...
जरा ठहर गए हम  .....और देखा. ...क्या खुशमिजाज 
अंदाज  थे उनके...
पता नही कैसे. . वह तो हमारे गम को भी शायराना 
बना गए...!
सोचा पल भर के लिए...
कितने अलग होते है ना यह दिल....
कुछ चंद शब्दों मे ...जिंदगी कह जाते हैं ...
न जाने कहा से इतनी जादुई शक्ति हर लफ्ज मे लाते है...
हर लम्हे को हसीं बना जाते हैं  .....
गलियां इन शायरो कि सच मे खास होती हैं ..
कभी दिल को बयां कर जाती है...
तो कभी कई सारे सच दो शब्द मे कह जाती हैं ..
कभी घायल दिल को संभलना सिखाती है..
कभी आईना बन जाती हैं. .
कभी अनजाना सा साथी..तो कभी चलना सिखा जाती हैं .....
कभी जिंदगी कितनी आसानी से सिखा जाती हैं ...
कोरे कागज को अपनी सोच से सुनहरा बना जाती हैं ....
अपनीसी लगती हैं ....
तभी तो इन शायरो कि गलियां हमें बेहद भाती हैं ...


                   -@कुणाल विजय ठाकरे.















No comments:

Post a Comment

@Akira❤

 dedicated To every girl respectfully .......🌹🌹🌹🌹 अकिरा.......❤ तिचा रस्ताच वेगळा आहे...ध्येयवेडा.... परंपराच्या सोहळ्यात कधी बंधनाच्या ...