Thursday, May 28, 2020

जिद्दी है यह दिल❤❤






कभी सुने ना किसी की ,थोड़ा सा गुस्सेल हैं ,
लेकिन अपने आपसे करता है बेहद प्यार, 
जीने की अलग ही प्यास है,
हाँ जिद्दी हैं यह दिल पर कुछ खास हैं .

अपनी उम्मीदो पर टिका हुआ, यह थोड़ा आवारा, 
लेकिन हर वक्त नया एहसास है, 
हाँ जिद्दी हैं यह दिल कुछ खास हैं .

जुनून से भरी हर एक धड़कन, सोच पर करती राज है,
हर पल की नयी बात ना इसे किसी से ऐतराज हैं, 
सुकून है कहीं तो कहीं अपनी जज्बातो का नया अंदाज हैं,
बेहतरीन है जिंदगी शायद खुशी का यह आगाज हैं, 
हाँ जिद्दी है दिल तभी तो कुछ खास है .

ना गुरूर इसे किसी चीज का,
ना किसी बातपर यह जजबाती हैं, 
जोश हैं, होश भी हैं, सब अपनी जगह है,
हाँ जिद्दी है यह दिल तभी तो कुछ खास है !

ना खबर इसे आने वाले कल की  ,
दिल मे जीने चाहत हैं हर पल की,
सब देख रहा है,हैरान भी हैं, 
लेकिन फिर भी आजाद मिजाज है!
हर लम्हे मे समा जाने की आस हैं, 
यह अलग होकर भी ,
पता नही कैसे खुद के और सब के पास है!
हाँ जिद्दी हैं दिल तभी तो कुछ खास हैं .😊



             -कुणाल  विजय ठाकरे 












   

No comments:

Post a Comment

@Akira❤

 dedicated To every girl respectfully .......🌹🌹🌹🌹 अकिरा.......❤ तिचा रस्ताच वेगळा आहे...ध्येयवेडा.... परंपराच्या सोहळ्यात कधी बंधनाच्या ...